आगरालीक्स…आगरा पहुंचे करणी सेना के ओकेंद्र राणा, भनक लगते ही पुलिस पकड़ने के लिए पहुंची..लेकिन चकमा देकर ओकेंद्र राणा निकला…कार्यक्रम करवा रहे लोगों पर पड़ी पुलिस की लाठियां
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा बुधवार को आगरा में एक कार्यक्र्म में शामिल होने के लिए पहुंचे. इधर पुलिस को उसके आने की भनक लगी तो पकड़ने के लिए पहुंच गई लेकिन ओकेंद्र राणा चकमा देकर वहां से निकल गया. ओकेंद्र राणा के न मिलने पर पुलिस ने कार्यक्रम का आयोजन करने वालों पर लाठी बरपाईं. बताया जाता है कि पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है. शमसाबाद रोड पर था कार्यक्रमबुधवार को शमसाबाद रोड स्थित नौफीर गांव में एक कार्यक्रम था जिसमें शामिल होने के लिए करणी सेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा पहुंचा था. ओकेंद्र राणा के यहां आने की सूचना जब पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई. लेकिन ओकेंद्र राणा कार्यक्रम का शुभारंभ कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. इसके बाद पुलिस ने कार्यक्र्म कर रहे लोगों पर लाठियां चलाईं. बताया जाता है कि कुछ युवाओं को पुलिस ले भी गई है.