आगरालीक्स…आगरा में कल तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट. तेज धूप और उमस कर रही लोगों को बेहाल
आगरा में तीन दिन से दोपहर में तेज धूप और सुबह शाम उमसभरी गर्मी पड़ रही है. इससे एक बार फिर से लोगा गर्मी से बेहाल हैं. गुरुवार को दोपहर में धूप इतनी तेज थी कि मानो मई और जून की गर्मी हो. इसका असर तापमान पर भी हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में शुक्रवार को तेज बारिश हो सकती है. इसके लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 10/09/26) NA
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 10/09/26) 25.6
Departure from Normal(oC) -0.7