आगरालीक्स…आगरा में होली वाले दिन बिगड़ सकता है मौसम. आईएमडी का यलो अलर्ट. 14 मार्च को बादल छा सकते हैं, तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं…जानें मौसम का पूर्वानुमान
मौसम धीरे—धीरे बदलना शुरू हो गया है. दिन में अब जहां तेज धूप निकल रही है तो वहीं रात का तापमान भी सामान्य हो रहा है. सर्दी का प्रभाव धीरे—धीरे कम हो गया है. दोपहर को तेज धूप में गर्मी महसूस हो रही है. घरों व आफिसों में पंखें चलना शुरू हो गए हैं. सोमवार को भी दिन में तेज धूप निकली. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमन 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम बदल सकता है
आईएमडी के अनुसार आगरा में मौसम फिर से बदल सकता है. 12 और 13 मार्च को जहां दिन के समय तेज हवाएं चल सकती हैं तो वहीं 14 मार्च को जिस दिन होली खेली जाएगी, उस दिन आसमान में काले घने बादल छा सकते हैं. बिजली चमक सकती है और तूफानी हवाएं चलने का अंदेशा है. आईएमडी ने इसको लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 10/03/25) 33.5
Departure from Normal(oC) 2.1
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 10/03/25) 15.0
Departure from Normal(oC) 1.0