आगरालीक्स…आगरा में दो दिन से बादल छा रहे लेकिन बारिश नहीं हो रही. हवा न चलने से उमस फिर से बढ़ी. जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
आगरा में दो दिन से बादल छा रहे हैं. काले घने बादल हैं लेकिन वो बारिश नहीं ला रहे हैं. हल्की बूंदाबांदी जरूर कई बार होती है लेकिन वो भी कुछ पल के लिए. इधर बारिश न होने और हवाएं न चलने से एक बार फिर से उमस में इजाफा हुआ है. लोगों को फिर से गर्मी महसूस होने लगी है. हालांकि काफी हद तक लोगों को गर्मी से राहत है.मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाला पूरा सप्ताह बारिश के आसार लेकर आ रहा है. बादल भी छाएंगे और बारिश भी हो सकती है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 05/08/25) 31.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 05/08/25) 26.7
Departure from Normal(oC) -0.1