आगरालीक्स…सुबह घने बादल तो दिन में तेज धूप. आगरा में नहीं हो रही बारिश. मौसम विभाग का पूर्वानुमान—अगस्त और सितंबर भी सामान्य से कम होगी बारिश…जानें तापमान
आगरा के लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है. घने काले बादलों का डेरा लगता है लेकिन वो बिना बरसात के ही निकल जाते हैं. शुक्रवार की तरह आज शनिवार को भी सुबह के समय घने काले बादल छाए हुए थे लेकिन बादल छट गए और दोपहर में तेज धूप निकली. इसका असर तापमान पर भी हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.इधर मौसम विभाग ने अगस्त और सितंबर का पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून के दूसरे चरण में अगस्त और सितंबर के दौरान प्रदेश सहित देशभर में सामान्य से कम बारिश के आसार हैं. हालांकि उत्तरी हिस्सों और पूर्वी व पूवोत्तर के कुछ हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश की उम्मीद है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 01/08/26) 35.5
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 01/08/26) 27.4
Departure from Normal(oC) 1.0
24 Hours Rainfall (mm) (Recorded from 0830 hrs IST