मथुरालीक्स…फरह में गश्ती पर निकली पुलिस की जीप को टैंकर ट्रक ने मारी टक्कर. खाई में गिरे दोनों वाहन. दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल
आगरा—मथुरा हाइवे पर फरह के पास शुक्रवार रात को गश्ती पर निकली पुलिस जीप को एक टैंकर ने टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद दोनेां वाहन खाई में जा गिरे. इसमें दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें आगरा में भर्ती कराया गया है.हादसा हिन्दुस्तान कॉलेज के पास का है. फरह के रैपुराजाट चौकी की गश्ती जीप शुक्रवार रात को हाइवे पर गश्त पर निकली थी. जीव में चौकी के सिपाही थे. रात करीब साढ़े 11 बजे हिन्दुस्तान कॉलेज के पास एक टैंकर ने पुलिस की जीप को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनेां वाहन अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे गहरी खाई में जा गिरे. हादसे में दो पुलिसकर्मी मोहित और भरत घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खाई से निकालकर आगरा अस्प्ताल में भर्ती कराया है.