आगरालीक्स…आगरा में सुबह चार घंटे में मई माह में अब तक रिकॉर्ड बारिश. तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से अधिक नीचे हुआ कम…छह मई तक का है अलर्ट
आगरा में देर रात से ही मौसम बदला और सुबह के समय हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाने का काम किया है. सुबह चार बजे से शुरू हुई बारिश साढ़े 8 बजे तक चली. इन चार घंटों में आगरा में 21.8 एमएम बारिश दर्ज की गई जो कि मई माह में रिकॉर्ड बारिश है.12 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान हुआ कम
ठंडी हवाओं और बारिश के कारण आगरा का मौसम पूरी तरह से बदल गया. अभी तक जहां लोग दोपहर में हीट वेव के कारण परेशान थे उनके लिए यह मौसम सुहाना हो गया. एक ही दिन में आगरा का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से अधिक कम हो गया.
जानें शुक्रवार का तापमान
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 12.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा और ये भी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस तक कम रहा.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 02/05/25) 28.8
Departure from Normal(oC) -12.5
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 02/05/25) 19.8
Departure from Normal(oC) -4.4
24 Hours Rainfall (mm) (Recorded from 0830 hrs IST
of yesterday to 0830 hrs IST of today) 21.8