आगरालीक्स…आगरा में बारिश के बाद गर्मी से राहत. शुक्रवार के बाद शनिवार को भी छाए बादल. अभी 6 मई तक बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार…जानें मौसम का पूर्वानुमान
आगरा में शुक्रवार को हुई बारिश ने मौसम को बदल दिया है. बारिश और बादलों की आवाजाही से मौसम सुहाना हो गया है. इधर शुक्रवार के बाद शनिवार को भी गर्मी से लोगों को राहत मिली. आज भी सुबह से लेकर शाम तक बादलों की आवाजाही लगी रही. धूप भी खिली लेकिन उसका प्रभाव कम रहा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 6 मई तक ऐसा ही मौसम रहेगा.आईएमडी के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 03/05/25) 35.6
Departure from Normal(oC) -5.7
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 03/05/25) 21.6
Departure from Normal(oC) -2.6