आगरालीक्स…आगरा में धूप ने दिखाने शुरू किए तेवर. दिन में हुआ गर्मी का अहसास, घरों में पंखे भी चले. जानें आज का तापमान और आने वाले दिनों का अपडेट
आगरा में धूप ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. रविवार को सूर्य की लालिमा इस कदर तेज थी कि दिन में गर्मी का अहसास हो रहा था. घरों व आफिसों में पंखें चलना शुरू हो गए हैं. तापमान लगातार अब बढ़ने लगा है. सर्दी का अहसास रात के समय में ही हल्का रह गया है.मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार दिन और रात के तापमान में अब लगातार बढ़ोतरी का क्रम जारी रहेगा.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 22/02/26) 30.8
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 22/02/26) 14.0