आगरालीक्स… आगरा यूपी का सबसे गर्म शहर रहा, आगरा का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया, यूपी में दूसरे नंबर पर 41 डिग्री तापमान के साथ झांसी रहा है। गुरुवार को भी धूप तेवर दिखाएगी, शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है।
आगरा में धूप के तेवर गरम होने के साथ ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। बुधवार को आगरा यूपी का सबसे गरम शहर रहा, अधिकतम तापमान 41. 2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया, दोपहर बाद हलक सुखा देने वाली गर्मी बेहाल हो गए।
आठ किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से लू
तेज धूप के साथ ही दोपहर में आठ किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से लू चली, इससे लोग बेहाल हो गए। रात को भी लोगों को राहत नहीं मिल, रात का तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया।
गर्मी ने किया बेहाल
गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है, सिर दर्द के साथ ही डायरिसा की समस्या बढ गई है। बच्चों को बुखार और डायरिया की समस्या हो रही है। डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में धूप से बचें, अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। बाजार के कटे हुए फल और खुले खाद्य पदार्थों का सेवन ना करें।