आगरालीक्स…आगरा में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचा…बूंदाबांदी के भी आसार. होली पर गर्मी दिखाएगी अच्छे खासे तेवर.
आगरा में गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं. हालांकि रात को और सुबह के समय हल्का मौसम अभी भी ठंडा बना हुआ है लेकिन दिन निकलने के साथ ही धूप निकल आ रही है और दोपहर में तेज धूप हो रही है. इसका असर तापमान पर हो रहा है जो कि लगातार बढ़ रहा है.आईएमडी के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग केे अनुसार आगरा में होली तक गर्मी का अच्छा खास प्रभाव देखने को मिलेगा. अधिकतम तापमान जहां 33 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 17 से 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 23/02/26) 31.3
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 23/02/26) 14.0
Departure from Normal(oC) -0.1