आगरालीक्स…आगरा में ठंडी हवाओं ने लोगों को फिर पहना दिए गर्म कपड़े. सुबह और रात को महसूस हुई सर्दी. तापमान भी हुआ कम…अगले दो दिन मौसम को लेकर ये है पूर्वानुमान
आगरा में पिछले 24 घंटे से चल रही ठंडी हवाओं ने एक बार फिर से लोगों को गर्म कपड़े पहना दिए. पिछले कुछ दिनों से दिन में तेज धूप निकल रही थी और रात को भी तापमान सामान्य से अधिक हो गया था, ऐसे में लोगों ने गर्म कपड़े पहनना बंद कर दिए थे लेकिन रात से चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को फिर से सर्दी महसूस करा दी है.
इसका असर तापमान पर भी पड़ा. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्जकिया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिन अभी ठंडी हवाएं चलेंगी और तापमान ऐसा ही रहेगा लेकिन होली से पहले फिर से गर्मी महसूस होने लगेगी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 05/03/25) 27.2
Departure from Normal(oC) -1.1
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 05/03/25) 12.4
Departure from Normal(oC) -2.5