आगरालीक्स…‘दो टीके जिंदगी के…’ आगरा में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू की गई मुहिम. भ्रांतियों को दूर करने के लिए हुई सीएमई…
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए ‘दो टीके जिंदगी के’ नाम से मुहिम शुरू की गई है. फोगसी की ओर से आगरा सहित भारत के विभिन्न स्थानों पर यह मुहिम एक साथ शुरू की गई है जिसमें सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 9 से 14 साल तक की बच्चियों को दो टीके लगवाने पर जोर दिया गया.
इसी क्रम में आगरा प्रसूति एवं स्त्री रोग समिति द्वारा टीकाकरण से संबंधित सभी प्रकार की भ्रांतियों को दूर करने के लिए सी एम ई का आयोजन फेयर फील्ड होटल में किया गया. डॉ सरोज सिंह ने HPV वैक्सीन की साइंस के बारे में जानकारी दी. डाक्टर सविता त्यागी ने इससे सर्वाइकल कैंसर से होने वाले बचाव एवं भ्रांतियों के बारे में अवगत कराया. डॉ. संध्या अग्रवाल, डॉ जयदीप, डॉ नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ रत्ना शर्मा, डॉ आरती, डॉ नीलम रावत, डॉ संतोष सिंघल, डॉ अलका सारस्वत, डॉ वंदना जैन आदि ने भाग लिया. डॉ सविता त्यागी ने सभी को AOGS एप्रिसिएशन अवॉर्ड दिया.