आगरालीक्स…आगरा में बुरी तरह से तड़पा रही गर्मी. सर्दी—जुकाम और बुखार से बीमार हो रहे लोग. अस्पतालों में लाइनें. जानें आज कितना रहा तापमान
आगरा में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. सुबह शाम को पड़ रही बेचैन करने वाली उमस और दिन में निकल रही तेज धूप ने लोगों को तड़पा कर रख दिया है. गर्मी का असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है और लोग सर्दी—जुकाम और बुखार से बीमार हो रहे हैं. जिला अस्पताल और एसएन में मरीजों की लाइनें लगी हुई हैं. इसके अलावा प्राइवेट अस्पतालों में भी लोग भारी संख्या में बीमार पहुंच रहे हैं. गर्मी की वजह से बेचैन बढ़ रही है और चिड़चिड़ापन लोगों पर हावी हो रहा है.सोमवार को भी सुबह से गर्मी का प्रभाव देखने को मिला. दिन में तेज धूप निकली जिसका असर तापमान पर हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसमविभाग के अनुसार आगरा में बारिश के कम आसार हैं. बादल छा सकते हैं और कभी बूंदाबांदी हो सकती है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 18/08/25) 35.4
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 18/08/25) 27.9
Departure from Normal(oC) 1.2