आगरालीक्स...क्या मौसम पूरी तरह से बदल गया है, क्या गर्मी का सीजन जा चुका है. जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान और आज का तापमान
आगरा में मौसम बदल रहा या यूं कहें कि काफी हद तक बदल भी गया है. सुबह और रात के समय मौसम ठंडा होने लगा है. सूर्योदय और सूर्यास्त का समय भी बदल गया है. हालांकि दोपहर के समय धूप निकल रही है लेकिन ये धूप अब चुभने वाली नहीं है. उमसभरी गर्मी से भी काफी हद तक राहत मिली है. शनिवार को हुई बारिश ने मौसम बदलने में काफी अहम भूमिका निभाई है. मानसून भी अब लगभग जा चुका है और धीरे—धीरे सर्दी का आगाज होने वाला है. आज सोमवार को भी सुबह के समय बादलों का डेरा लगा रहा और मौसम ठंडा बना रहा. दिन निकलने के साथ धूप निकली लेकिन शाम होने को फिर से बादल छाने लगे.
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में फिलहाल आने वाले एक सप्ताह तक मौसम इसी तरह का रहने की संभावना है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 28/09/26) 32.6
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 28/09/26) 22.1
Departure from Normal(oC) -1.3