आगरालीक्स…आगरा में बादल छा रहे हैं लेकिन नहीं हो रही बारिश. भीषण उमस निकाल रही पसीना. गर्मी ने किया हाल बेहाल…जानें आगरा में कब दस्तक देगा मानसून
आगरा में इस समय लोग भीषण गर्मी की चपेट में है. उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. मौसम विभाग की ओर से हर रोज बारिश के आसार जताए जा रहे हैं लेकिन आगरा में बादल तो छा रहे हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है. बारिश न होने के कारण उमस बढ़ी है और इसके कारण लोगों का पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा है.शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा. आईएमडी के अनसुार आगरा में बारिश के पूरे—पूरे आसार अभी भी बने हुए हैं. वहीं आगरा में जून के तीसरे सप्ताह में मानसून दस्तक दे सकता है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 30/05/25) 39.7
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 30/05/25) 28.6
Departure from Normal(oC) 2.3