आगरालीक्स…आगरा में आज कहीं बारिश हुई तो कहीं केवल बादल छाकर रह गए. दो दिन भारी बारिश की संभावना. जानें आज का तापमान
आगरा में मौसम का अलग—अलग रूप देखने को मिल रहा है. कभी घने काले बादल छा जाते हैं तो कहीं—कहीं बारिश भी हो जाती है और कहीं—कहीं बूंदें तक नहीं पड़तीं. बादलों की लुकाछुपी के बीच धूप भी खिल रही है. इससे आगरा का मौसम सामान्य बना हुआ है. बुधवार को भी खंदारी, दयालबाग, लॉयर्स कॉलोनी में दोपहर को बारिश हुई लेकिन कई इलाकों में केवल काले बादल छाए जो कि बिना बरसात के चले गए.मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा. आईएमडी के अनुसार आगरा में दो दिन भारी बारिश की संभावना है और इससे तापमान में और कमी आ सकती है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 16/07/25) 33.3
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 16/07/25) 27.1
Departure from Normal(oC) -0.7