फिरोजाबादलीक्स….तेज आंधी से गिरा कथा पंडाल. 8 लोग हुए घायल. एक मकान की दीवार भी गिरी
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में भी आंधी बारिश ने अपना कहर दिखाया है और भारी नुकसान पहुंचाया है. यहां शनिवार दोपहर आई तेज आंधी से 35बिजली के पोल टूट गए जिससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित होगई. वहीं एक गांव में चल रही श्रीमदभागवत कथा का पंडाल भी आंधी में धराशायी हो गया जिसमें दबकर 8 लोग घायल हो गए. एक मकान की दीवार भीगिर गई. फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन परिसर में रनिंग रूम के सामने लगे 50 साल पुराना पेड़ भी धाराशायी हो गया.