आगरालीक्स…(4 February 2022 Agra News) आगरा में सर्दी अभी गई नहीं है. आज भी कम हुआ तापमान. कल घना कोहरा के साथ रह सकती है दिन में कोल्ड डे कंडीशन. जानिए आगरा का तापमान…
आगरा में सर्दी अभी गई नहीं है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में गलनभरी सर्दी का प्रभाव देखा जा रहा है. आगरा में भी दो दिन से बादल छाए हुए हैं. बारिश की संभावना थी. बारिश नहीं हुई लेकिन दिन के समय ठंडी हवाओं ने मौसम को फिर से बदलने का काम किया है. दिन में निकल रही धूप अच्छी तो लग रही है लेकिन ठंडी हवाएं धूप में भी कंपकंपी छुड़ाने का काम कर रही हैं. इसके कारण आगरा का अधिकतम तापमान कम हो रहा है. शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा. ये भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया.
आगरा में छाएगा घना कोहरा
मौसम विभाग का कहना है कि आगरा में शनिवार को कोल्ड डे कंडीशन रह सकती है. इसके अलावा कल से दो या तीन दिन तक घना कोहरा भी आगरा में छाया रहेगा. इसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.