आगरा लीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम जाने
आगरा में शनिवार सुबह से बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो रही है. सुबह के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज बारिश हो सकती है इससे तापमान में भी गिरावट आएगी।
9 जुलाई तक बारिश के आसार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में 9 जुलाई तक बारिश हो सकती है। इससे तापमान में कमी आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।