आगरालीक्स…(31 December 2021 Agra News) आगरा में साल का अंतिम दिन रहा इस सीजन का सबसे ठंडा. दिन में भी ठंड छुड़ाती रही लोगों की कंपकंपी. बारिश फिर होगी….जानिए मौसम का अपडेट
दिन में भी ठिठुरते रहे लोग
आगरा में साल के अंतिम दिन लोगों की कंपकंपी छूट गई. रात के बाद दिन में भी लोग ठंड से ठिठुरते हुए नजर आए. सुबह से ही गलनभरी सर्दी का अहसास लोगों को होने लगा जो कि दिनभर बना रहा. दिन में हल्की सी धूप निकली लेकिन उसका असर बिल्कुल नहीं था. महिलाएं दिन के समय में भी घर के अंदर ही बच्चों के साथ रहीं. इसके कारण आगरा का तापमान भी बहुत नीचे चला गया. मौसम विभाग के अनुसार आगरा का अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान इस सीजन का सबसे कम दर्ज किया गया जो 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा. ये भी सामान्य से तीन डिग्री तक रहा. बता दें कि इस सीजन में अभी तक आगरा का तापमान 5 डिग्री के पास रही रहा था लेकिन गुरुवार—शुक्रवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई.

बारिश बढ़ाएगी सर्दी
आगरा में फिलहाल सर्दी अपने चरम पर आना शुरू हो रही है और इसे बढ़ावा देने का काम करेगी बारिश. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में आने वाले कुछ ही दिनों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 जनवरी को आगरा में बारिश हो सकती है.