आगरालीक्स…Agra News: आगरा का आज का यमुना जलस्तर का अपडेट, जानें खतरे के निशान के कितने करीब है यमुना।
आगरा में पिछले चार दिन से यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। हथिनी कुंड और गोकुल बैराज से छोड़े जा रहे पानी से यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा था और सोमवार की रात को बल्केश्वर के पार्वती घाट तक यमुना का पानी पहुंच गया था। पुलिस प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया था।
जलस्तर हुआ स्थिर
मंगलवार से हथिनी कुंड और गोकुल बैराज से पानी का डिस्चार्ज कम हो गया है अब हथिनी कुंड से 30 हजार क्यूसिक और गोकुल बैराज से 29 हजार क्यूसिक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है। इसके चलते यमुना का जलस्तर स्थिर हो गया है, यमुना का जलस्तर 149.60 मीटर पर बना हुआ है।
आगरा में यमुना का हाल
12 अगस्त को यमुना का जलस्तर 149.60 मीटर
गोकुल बैराज से छोड़ा गया पानी 30 हजार क्यूसिक
हथिनी कुंड से छोड़ा गया 29 हजार क्यूसिक पानी
बाढ़ की चेतावनी का जलस्तर 151.40 मीटर
बाढ़ के खतरे का निशान 152 मीटर