आगरालीक्स.. आगरा में शादी समारोह में खाना बर्बाद ना हो, जो खाना बचे उसे जरूरतमंद को दे सकेंइसके लिए उतना ही लो थाली में व्यर्थ ना जाए नाली में का संदेश गूंजने लगा है।
शादी समारोह में बडी मात्रा में खाना बर्बाद होता है, इसे रोकने केलिए कई संगठन काम कर रहे हैं, यह अब अमल में आने लगा है। अब शादी समारोह में लोग पोस्टर लगा रहे हैं, जिस पर लिखा हुआ है कि उतना ही लें थाली में व्यर्थ ना जाए नाली में। इस प्रयास के बाद खाना डस्टबिन में डलने के बजाय जरूरतमंदों तक पहुंच सकेगा।
कार्यक्रम के बाद सडक किनारे बैठे लोगों को करा रहे भोजन
घरों में कार्यक्रम में बचने वाले खाने को लोग एमजी रोड सहित सडक किनारे बैठे लोगों को भोजन करा रहे हैं, जिससे खाना बर्बाद ना हो।