Wednesday , 29 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agraites raise voice to cancel SSP, Agra Amit Pathak Transfer
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agraites raise voice to cancel SSP, Agra Amit Pathak Transfer

124

आगरालीक्स..फीरोजाबाद के एसएसपी का तबादला निरस्त होने के बाद आगरावासी एसएसपी अमित पाठक का तबादला निरस्त करने के लिए टवीट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एसएसपी अमित पाठक द्वारा आगरा में किए गए सुधार के कार्य और पब्लिक के बीच पुलिस की छवि को बदलने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना कर रहे हैं।
ये किए टवीट


यूपी में 25 आईपीएस ​अधिकारियों के सात मई 2019 की रात को तबादले किए गए। इसमें 2007 बैच के आईपीएस आगरा के एसएसपी अमित पाठक को एसएसपी मुरादाबाद बनाया गया है। एसएसपी अमित पाठक को एसटीएपफ से आगरा का एसएसपी बनाकर भेजा गया था। उन्होंने आगरा में पुलिस की छवि सुधारने के साथ ही हेलमेट, अतिक्रमण और कूडा जलाने पर जुर्माना लगाने का सफल अभियान चलाया, आगरा वासियों में एसएसपी अमित पाठक लोकप्रिय हैं।
पौने दो साल आगरा में सुर्खियों में रहे एसएसपी अमित पाठक
एसटीएफ लखनऊ के एसएसपी पद से ट्रांसफर होकर अमित पाठक ने 23 सितंबर 2017 को एसएसपी आगरा के पद पर ज्वाइन किया था। अपने पौने दो साल के कार्यकाल में एसएसपी अमित पाठक सुर्खियों में रहे। उन्होंने पुलिस महकमे से हेलमेट की शुरूआत की, भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम शुरू करते हुए पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराया। सटोरियों पर कार्रवाई की और अतिक्रमण के खिलापफ अभियान चलाया, चौराहों के 30 मीटर के दायरे को अतिक्रमण मुक्त करा दिया।
आगरा के एसएसपी बने जोगेंदर कुमार, टीएचर से बने आईपीएस
एसएसपी अयोध्या जोगेंदर कुमार को एसएसपी आगरा बनाया गया है। वे 2007 बैच के आईपीएस हैं, मूलरूप से बाडमेर, राजस्थान के रहने वाले जोगेंदर कुमार पीजी करने के बाद 2006 तक शिक्षक रहे हैं, उनका 2007 में आईपीएस में चयन हुआ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Female students won more medals than male students in DBRAU, Agra 92nd Convocation

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में छात्राओं को...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rain & thunderstorm forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत,...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 29th July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 29 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ लोकसभा...

बिगलीक्स

Agra News Lives: Kawad Yatra preparation in Agra, Video

आगरालीक्स आगरा में सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर कड़े इंतजाम, मानक...

error: Content is protected !!