
राजेश्वर मंदिर का मेला
सावन के पहले सोमवार पर राजेश्वर मंदिर का मेला है। यहां भीड को व्यवस्थित करने के लिए बल्लियां लगाई गई हैं, इसके बाद भी मंदिर परिसर से जुडे तमाम लोग लाइन तोड रहे हैं, जिससे चलते हालत बिगडते जा रहे हैं।
मनकामेश्वर मंदिर में धक्कामुक्की
मन कामेश्वर मंदिर में सुबह से ही भोले के भक्तों की लंबी लाइन लग गई। यहां भी अतिक्रमण हटाए जाने से मंदिर में जाने वाली सकरी गलियां अब चौडी हो गई है, लेकिन भीड पर पुलिस का नियंत्रत नहीं है। मुख्य परिसर के गेट पर एक रस्सी लगा दी गई है, जिससे भीड को रोक रोक कर मंदिर में प्रवेश दिलाया जाए, लेकिन अंदर प्रवेश करते ही सीढियों पर लोग एक दूसरे को धक्का देकर आगे निकाला चाह रहे हैं। इसी तरह कैलाश मंदिर, बल्केश्वर मंदिर, रावली मंदिर पर भीड रही।
Leave a comment