Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra’s 10 student Sanjali set on fire, died after 36 hours
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra’s 10 student Sanjali set on fire, died after 36 hours

131

आगरालीक्स.. आगरा की 10 वीं कक्षा की बिटिया संजलि की सांसें थमीं, स्कूल से घर लौट रही संजलि पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी, 36 घंटे बाद मौत से गुस्सा और गम है।

आगरा के मलपुरा के गांव लालउ निवासी नाहर सिंह की बेटी संजलि कक्षा 10 की छात्रा थी, वह मंगलवार दोपहर डेढ बजे स्कूल की छुटटी होने के बाद साइकिल से घर लौट रही थी। रास्ते में हेलमेट पहनकर आए बाइक सवार दो युवकों ने उस पर पेट्रोल डालने के बाद आग लगा दी, आग की लपटों से घिरी संजलि चीखती चिल्लाती रही, एक ट्रक ड्राइवर ने आग बुझाने के बाद परिजनों की मदद से एसएन में भर्ती कराया।
80 फीसद जली हालत में दिल्ली कर दिया था रेफर
आग की लपटों के बीच संजलि करीब 10 मिनट तक घिरी रही, इससे वह 80 फीसद जल गई थी, उसे एसएन में भर्ती कराया गया, यहां से मंगलवार रात को संज​लि को दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर कर दिया था, बुधवार रात को उसकी मौत हो गई।

संजलि की मौत से गम और गुस्सा


संजलि पढने में तेज थी, ​वह जिस साइकिल से स्कूल जाती थी वह उसे एक प्रतियोगिता जीतने पर ईनाम में मिली थी। संजलि की मौत की खबर से गम के साथ लोगों में गुस्सा है, संजलि पर पेट्रोल डालकर क्यों आग लगाई गई, किसने ऐसा​ घिनौना काम किया, इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। अभी तक संजलि को जिंदा जलाने वालों का पता नहीं चल सका है।
शाम को पहुंचेगा शव
संजलि की इलाज के दौरान मौत के बाद दिल्ली में ही पोस्टमार्टम होगा, वहां से शाम को लालउ मलपुरा में संजलि का शव पहुंचेगा।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in girl’s Hostel, Student saves life video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, एक मिनट...

error: Content is protected !!