आगरालीक्स…(Agra News 25th May). आगरा के आठ साल के बच्चे को चंबल नदी में मगरमच्छ ने निगल लिया, लोग देखते रह गए, इसके बाद चंबल सेंक्च्युरी में अलर्ट कर दिया गया है।
आगरा के बाह के रेंजर आरके सिंह राठौर का मीडिया का कहना है कि फतेहाबाद के भोगपुरा निवासी हरभान निषाद का आठ साल का बेटा अल्केश अपनी ननिहाल दगरा, राजाखेडा गया था। सोमवार को अल्केश परिजनों के साथ चंबल नदी पर पहुंच गया, वह चंबल में पानी पीने लगा।
परिजनों के सामने निकल गया मगरमच्छ
अल्केश चंबल में पानी पी रहा था, इसी दौरान मगरमच्छ आ गया और परिजनों के सामने मगरमच्छ अल्केश को चंबल में खींच ले गया। वहां पशुओं को चरा रहे लोगों ने शोर मचाया लेकिन तब तक मगरमच्छ अल्केश को जबडे में दबाकर चंबल में अंदर ले गया।
तलाश की लेकिन अल्केश का नहीं चला पता
मगरमच्छ द्वारा बच्चे को निगलने की जानकारी होने पर राजाखेडा के तहसीलदार नाहर सिंह पुलिस के साथ पहुंच गए। चंबल में छानबीन कराई गई, लेकिन अल्केश का कोई पता नहीं चला। आठ साल के बच्चे को मगरमच्छ के निगल लेने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
हैचिंग के समय मगरमच्छ हो जाते हैं हमलावर,अलर्ट
आगरा जिले में बाह से इटावा तक चंबल सेंक्युचरी है। यह समय मगरमच्छों के हैचिंग यानी अंडे देने का है, मगरमच्छ बालू में अंडे देते हैं, अपने अंडे को बचाने के लिए मगरमच्छ हमलावर हो जाते हैं। इस घटना के बाद चंबल सेंक्च्युरी में अलर्ट कर दिया गया है।