आगरालीक्स…(4 September 2021 Agra News) आगरा की ज्योतिषी आशिमा शर्मा को मिला गोल्डन अचीवर्स अवार्ड. 16 से 17 साल के लम्बे सफर में बनाई अपनी अलग पहचान
आगरा की विख्यात ज्येातिषी आशिमा शर्मा को अगस्त 2021 गोल्डन अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया. यह आयोजन शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित डबल ट्री बाय हिल्टन होटल में रखा गया था. यहां विभिन्न क्षेत्रों के व्यापारी, समाजसेवी, चिकित्सक व ज्योतिष प्रोग्राम में शामिल हुए. ज्येातिषी में अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए आशिमा शर्मा को यहां गोल्डन अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया.
बता दें कि ज्येातिषी आशिमा शर्मा ने सन् 2003 से ज्योतिष के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान दिया है. देश—विदेश से दुनिया भर के लोग उनसे परामर्श लेकर लाभान्वित हुए हैं. बहुत ही कम उम्र में उन्होंने ज्येातिष के क्षेत्र में शुरुआत कर दी थी. आज 16 से 17 वर्ष के लम्बे समय से आज आगरा में ही नहीं बल्कि पूरे भारत व विदेशों में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं.

आयोजन में केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, आईएएस राजेंद्र, पूरन डाबर, बबीता चौहान, जितेंद्र चौहान, पूनम सचदेवा मौजूद रहे. एडवोकेट चंचल गुप्ता व मनीष अग्रवाल ने इस पूरे आयेाजन का संचालन किया.