मुजफ्फरनगरलीक्स…. आगरा के कारोबारी का होटल के बाहर से ज्वैलरी से भरा बैग चोरी, बैग ऐसी जगह मिला कि हर कोई हैरान है। ( Agra’s Businessman Jewelly bag missing from outside hotel)
आगरा के जयपुर हाउस के रहने वाले तपन जैन हार्डवेयर कारोबारी हैं। वे एक शादी में शामिल होने के लिए शुक्रवार की रात मुजफ्फरनगर गए थे, उन्होंने मुजफ्फरनगर में होटल रेडियंस गोल्ड में रात में रुकने के लिए कमरा लिया। रात में होटल में पहुंचने पर उन्होंने अपनी गाड़ी पार्क की, गाड़ी से सारा सामान निकाला और अपने कमरे में चले गए।
ज्वैलरी और कैश से भरा बैग न मिलने पर उड़े होश
शनिवार सुबह उन्होंने अपना सामान देखा तो उसमें ज्वैलरी और कैश से भरा बैग नहीं था, इससे उनके होश उड़ गए। बैग न मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो पता चला कि रात में गाड़ी से सामान उतारते समय वे ज्वैलरी और कैश से भरा बैग अपनी कार के पास ही छोड़ गए थे जिसे रात में एक कुत्ता खींच ले गया।
कबाड़ी से मिला बैग
कुत्ता कार के पास से बैग खींच ले गया, इसके बाद पुलिस ने आस पास में लगे सीसीटीवी खंगाले। कई सीसीटीवी खंगालने के बाद पता चला कि कुत्ते ने बैग एक जगह छोड़ दिया था वहां से कबाड़ी बैग को उठाकर ले गया, पुलिस ने कबाड़ी से बैग बरामद कर लिया उसमें चार लाख रुपये की ज्वैलरी थी।