आगरालीक्स.. आगरा के क्रिकेटर ध्रुव जुरैल को इंडियन अंडर 19 क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। वे आगरा से इंडियन क्रिकेट टीम के पहले कप्तान बने हैं।
आगरा के डिफेंस कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय ध्रुव चंद्र जुरैल की उपलब्धि पर घर पर जश्न का माहौल है, उनके पिता नेमी चंद्र जुरैल बेटे की उपब्लिध उत्साहित हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव चंद्र जुरैली श्रीलंका में तीन से 15 सितंबर तक आयोजित होने वाले यूथ एशिया कप-2019 में टीम की कप्तानी करेंगे।
ध्रुव जुरैल का प्रदर्शन
ध्रुव को हाल में इंग्लैंड में बांग्लादेश की अंडर-19 टीम के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है। उन्होंने इस सीरीज में नाबाद 52, 37 और 49 रनों की पारी खेली है। इसके अलावा विकेट के पीछे भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा।
चार माह पहले टीम में मौका इस साल मार्च महीने में ध्रुव को भारतीय अंडर-19 टीम के लिए चुना गया था। तीसरी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में ही टीम का कप्तान बनना उनकी बड़ी उपलब्धि है।