आगरालीक्स ..आगरा के संंजय प्लेस की दुकानों से चोरी के 76 लैपटॉप और 13 सीपूयी बरामद किए हैं, इन्हें ट्रेन के पार्सल यान से चोरी कर दुकानदारों को बेच दिया जाता था, ये लोगों को लैपटॉप और सीपीयू बेचते थे।
थाना फोर्ट आरपीएफ ने 22 जुलाई को ट्रेन में चोरी करने वाले गिरोह का टूंडला निवासी सदस्य शिवनारायन पकड़ा था। रविवार को आरपीएफ ने गिरोह के वांछित सदस्य कन्हैया जैन को पकड़ लिया। उसके पास से मोबाइल के टैंपर ग्लास का एक कार्टन बरामद हुआ। पूछताछ में उसने चोरी का अन्य सामान ट्रांस यमुना कॉलोनी में पुलिस चौकी के सामने जेके इंफोटेक के पास होने की बात कही। आरपीएफ और सिविल पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वहां से कंप्यूटर के पार्ट्स और इलेक्ट्रोनिक आइटम बरामद किए। दुकान स्वामी जितेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया। उसने बताया कि लैपटॉप संजय प्लेस स्थित के एक दुकानदार को दिलवाए हैं। उसकी निशानदेही पर आरपीएफ ने संजय प्लेस में दुकान नंबर 145 ब्लॉक नंबर 39 जी में कंप्यूटर शॉप शिवम कॉपीयर पर छापा मारा। पुलिस को देखकर दुकान मालिक कपिल काठवार फरार हो गया। तलाशी में यहां से 76 लैपटॉप व 13 डेल के सीपीयू बरामद किए। आरपीएफ कमांडेंट अपूर्व अग्निहोत्री ने बताया कि गिरोह के बाकी सदस्यों को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं। पूछताछ में सामने आया है कि संजय प्लेस में 88 लैपटॉप और 18 सीपीयू बिकवाए थे। इसके लिए कमीशन मिलता था। 73 लैपटॉप (45 एचपी, 29 डेल व एक लेनोवो) व 13 डेल के सीपीयू बरामद किए गए। इसके अलावा कीबोर्ड, माउस एडप्टर आदि भी बरामद हुए हैं।
चोरी करने के बाद चेन पुलिंग कर हो जाते थे फरार
दिल्ली से ही ट्रेनों की रेकी की जाती थी। लंबी दूरी की ट्रेनें उनके निशाने पर रहती हैं। ट्रेन की पार्सल बोगी को काटकर सूनसान जगह पर चेन पुलिंग कर माल पार कर लिया जाता था। पकड़ा गया आरोपी कन्हैया चोरी के माल को ठिकाने लगाता था।