Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स Agra’s Deepti Sharma slams 188, highest ODI score by Indian
बिगलीक्सस्पोर्ट्स

Agra’s Deepti Sharma slams 188, highest ODI score by Indian

129

आगरालीक्स… आगरा की क्रिकेटर दीप्ति शर्मा ने दक्षिण अ​फ्रीका में चल रही वनडे सीरीज में रिकॉर्ड 188 रन बनाकर इतिहास रच दिया, वे वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला खिलाडी बन गई हैं। महिला क्रिकेटर में वन डे में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड आॅस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क के नाम हैं, उन्होंने नाबाद 229 रन की पारी खेली थी।
दक्षिण अफ्रीका में चल रही क्वाट्राएंगुलर सीरीज में आयरलैंड के खिलाफ ओपनिंग करते हुए आगरा की 19 साल की बाएं हाथ की बल्लेबाज दीप्ति शर्मा ने 160 गेंद खेलकर 188 रन बनाएं, उन्होंने 27 चौके और दो धक्के जडे। उनका साथ पीजी रौट ने दिया और 116 गेंद पर 109 रन की पाली खेली। इस तरह 50 ओवर में भारत ने तीन विकेट खोकर 358 रन बनाए, भारतीय महिला टीम का पहला विकेट 320 रन पर दीप्ति शर्मा का गिरा। इंडियन वूमेन टीम ने आयरलैंड को रिकॉर्ड 249 रन से हराकर मैच जीत लिया।
दिसंबर 2016 में चुनी गई थी यूपी टी 20 की कैप्टन
आगरा की 19 साल की बाएं हाथ की बल्लेबाज और स्पिनर दीप्ति शर्मा यूपी टी 20 टीम की कैप्टन बनाई गई हैं। आगरा की कई और खिलाडियों को टीम में मौका मिला है। यह आगरा के लिए बडी उपलब्धि है। उन्होंने 2104 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला वन डे खेला था। इसी साल उनका चयन भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ था।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन

score

आगरा की लेग स्पिनर पूनम यादव और दीप्ति शर्मा का चयन भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। उनका चयन वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन एक दिवसीय और तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए किया गया है।
वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीम तीन एक दिवसीय और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलने भारत आ रही है। सभी मैच विजयवाड़ा में खेले जाएंगे। दीपावली से एक दिन पहले बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए एक दिवसीय और टी-20 के लिए अलग-अलग भारतीय टीम की घोषणा की। आगरा की पूनम यादव और दीप्ति शर्मा दोनों टीमों में जगह बनाने में कामयाब रहीं।
मार्च में भारत में हुए टी-20 विश्व कप के बाद से भारतीय महिला क्रिकेट टीम किसी विदेशी टीम के साथ पहली सीरीज खेलेगी। लेग स्पिनर पूनम यादव ने कहा कि सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए वह कड़ी मेहनत में जुट गई हैं।
एशिया कप के लिए हुआ चयन
टी-20 एशिया कप में प्रतिभाग करने वाली भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। टीम में आगरा की पूनम यादव का चयन हुआ है। दीप्ति एशिया कप की टीम में शामिल नहीं हैं। बीते मार्च में भारत में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में पूनम और दीप्ति भारतीय टीम का हिस्सा थीं। गौरतलब है कि वर्तमान में वेस्टइंडीज टी-20 की विश्व चैम्पियन है। यह थाईलैंड में होना है

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

error: Content is protected !!