आगरालीक्स…. (11 February 2022 Agra News) आगरा के लाल ने इंडियन आर्मी में परमानेंट कमीशन सिविल इंजीनियरिंग में टॉप किया है। सेंट कानरेडस से हाईस्कूल और डीईआई से बीटेक कर चुके वैभव गुप्ता ने पहली बार में ही ग्रेजुएट लेवल इंडियन आर्मी आफिसर्स डायरेक्ट एंट्री में बाजी मारी है। वे ट्रेनिंग पर जाएंगे और लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन्ड होंगे।
आगरा के शाहगंज निवासी इंजीनियर पीके गुप्ता और ममता गुप्ता के बेटे वैभव गुप्ता ने 2014 में सेंट कानरेड से 93 फीसद अंक प्राप्त कर हाईस्कूल की, इसके बाद सिम्पकिंस स्कूल से 2016 में 91 फीसद अंक प्राप्त कर इंटरमीडिएट करने के बाद डीईआई में बीटेक सिविल इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया। उन्होंने 2021 में बीटेक करने के बाद इंडियन आर्मी ग्रेजुएट लेवल डायरेक्ट एंट्री के लिए एप्लाई किया।

परमानेंट कमीशन एंट्री एग्जाम में किया टॉप
वैभव गुप्ता भोपाल में एसएसबी में शामिल हुए। एसएसबी, मेडिकल के बाद इंडियन आर्मी ग्रेजुएट लेवल आफिसर्स डायरेक्टर एंट्री एग्जाम का 11 फरवरी को रिजल्ट जारी हुआ। इसमें वैभव गुप्ता ने टॉप किया है। अब वे ट्रेनिंग पर जाएंगे इसके बाद लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन्ड होंगे।
बधाई देने वालों का लगा तांता
इंजीनियर पीके गुप्ता और ममता गुप्ता के बेटे वैभव गुप्ता के इंडियन आर्मी में चयन होने पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। वैभव गुप्ता की बड़ी बहन दिव्यांशी गुप्ता निजी कंपनी में जॉब करती हैं। इंजीनियर पीके गुप्ता के मित्र डीएन दुबे, एसबीआई में मैनेजर पंकज शर्मा,प्रदीप उपाध्याय,डॉ संदीप चेतन सहित अन्य ने बधाई दी।