आगरालीक्स ..आगरा में मुंबई से इंजीनियर युवक शादी करने के लिए आया, होटल में कुछ ऐसा हुआ कि दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया.
आगरा के कालिंदी विहार में रहने वाले एक अधिकारी ने अपनी बेटी की शादी के लिए मैरिज ब्यूरो की मदद ली, आनलाइन मुंबई में इंजीनियर पसंद आ गया। शादी तय हो गई।
होटल में ठहरने पर हुआ विवाद
11 दिसंबर की शादी तय हुई, तैयारी शुरू हो गई। नौ दिसंबर को मुंबई से इंजीनियर अपने छह परिजनों को लेकर आए गए, 11 दिसंबर को शादी होटल ताज विलास से होनी थी, नौ को दूल्हा और उसके परिजनों के आने पर अपने घर के पास ही कालिंदी विहार में एक होटल में ठहरा दिया। होटल में अव्यवस्थाएं देख दूल्हा बिफर गया, इसे लेकर विवाद हो गया, मारपीट तक की नौबत आ गई।
शादी से किया इन्कार, थाने में दी तहरीर
मामला बढने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई, यहां दुल्हन पक्ष ने तहरीर दी है कि शादी के लिए 25 लाख की दहेज इंजीनियर द्वारा मांगी जा रही है, उनके पास इतना इंतजाम नहीं है। जबकि इंजीनियर का कहना है कि दुल्हन को डाक्टर बताया था लेकिन उसने तो आंखों की जांच के लिए डिप्लोमा किया है, वह बैचलर आफ आप्टीमिट्री है। दूल्हन ने भी शादी करने से इन्कार कर दिया, पुलिस काउंसिलिंग कर रही है।