आगरालीक्स…आगरा के बचपन प्ले स्कूल में Agra’s Got Talent (Seasons-2) हुआ. फैशन शो, फैंसी ड्रेस, ड्राइंग, हैंडराइटिंग में बच्चों ने दिखाया टैलेंट, देखें फोटोज
कमला नगर के कर्मयोगी एन्क्लेव स्थित बचपन प्ले स्कूल में Agra’s Got Talent (Seasons-2) का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में आगरा टीचर्स क्लब और एजूकेशन बॉक्स के फाउंडर लव कुमार, शिल्पी अग्रवाल, रुचि गुप्ता और अखिलेश गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. कार्यक्रम में 2 से 4, 4 से 6, 7 से 10 और 11 से 14 वर्ष तक की उम्र के बच्चों ने भाग लिया. Agra’s Got Talent (Seasons-2) कार्यक्रम में कुछ श्रेणी के बच्चों ने ड्राइंग प्रतियोगिता, हैंडराइटिंग प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आदि प्रतियेागिताओं में तो वहीं बच्चों की माताओं और 1 से 14 वर्ष तक के बच्चों ने फैशन शो में अपना टैलेंट दिखाया.

इस अवसर पर रंग बिरंगी पोशाकों में सभी बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने भी Agra’s Got Talent (Seasons-2) कार्यक्रम का लुत्फ उठाया. स्कूल की टीम प्रधानाचार्य गुंजन गर्ग और डायरेक्टर मोहित गर्ग, काउंसलर आफ बचपन सिकंदरा परनिता निगम, कोआर्डिनेटर आफ एएचपीएस आगरा की दीप्ति चौहान और सभी टीचर्स ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया. अच्छा रिजल्ट लाने वाले बच्चों को भी पुरस्कार और सर्टिफिकेट दिए गए.


Agra’s Got Talent (Seasons-2) में ये बच्चे बने विनर
- Mom & Kids Fashion Show (1-14 Yrs.) में प्रथम गर्व बसरानी, द्वितीय अभिज्ञा सिंघल, तृतीय विजेता अव्यान सिंघल रहे.
- Fancy Dress (2-4 Yrs.) में प्रथम भुविका बजाज, द्वितीय ध्वनि गर्ग व तृतीय विजेता अनाया सिंह रहीं.
- Coloring Competition (4-6 Yrs.) में प्रथम आदित्री गोयल, द्वितीय आरुष गोयल, तृतीय विजेता शिवाय पचौरी रहे.
- Show & Tell (4-6 Yrs.) में प्रथम इशिका वाधवानी, द्वितीय सांवि सिंह, तृतीय विजेता दर्पण भदौरिया रहे
- Drawing Competition (Holi Theme)(11-14 Yrs.) में प्रथम तृप्ति सिंह, द्वितीय कनक भदौरिया, तृतीय विजेता अर्नव सिंह रहे
- Drawing Competition (Holi Theme)(7-10 Yrs.) में प्रथम वर्तिका मित्तल, द्वितीय परिधी खत्री और तृतीय विजेता अविका अग्रवाल रहीं.
- Handwriting Competition (Cursive Handwriting) (11-14 Yrs.) में प्रथम तृप्ति सिंह, द्वितीय प्रज्ञा सिंघल और तृतीय विजेता जैनल शाह रहे.
- Handwriting Competition (Cursive Handwriting) (7-10 Yrs.) में प्रथम वंश गोयल, द्वितीय माही चावला और तृतीय विजेता अक्ष गोयल रहे.
- Show & Talent Competition (11-14 Yrs.) में प्रथम इशिका वाधवानी, द्वितीय सांवि सिंह और तृतीय विजेता दर्पण भदौरिया रहे.