आगरालीक्स…आगरा में 17 मार्च से ‘द आगरा ताज कार रैली’. कच्चे—पक्के रास्ते पर 400 किमी. तक चलानी होगी गाड़ी. रजिस्ट्रेशन के साथ पढ़ें पूरे नियम
17 से 19 मार्च 2023 को होगी रैली, रजिस्ट्रेशन शुरू
जिला प्रशासन, उ0प्र0 पर्यटन, आगरा नगर निगम एवं मोटर स्पोर्ट क्लब आगरा के संयुक्त तत्वाधान में ‘‘द आगरा ताज कार रैली’’ का आयोजन दिनांक 17 मार्च से 19 मार्च, 2023 को किया जा रहा है। इसके रजिस्ट्रशेन शुरू कर दिए गए हैं। Super Saver Offer केवल 28 फरवरी तक या पहली 15 एन्ट्री तक ही वेलिड है।
महिला, पुरुषों की बाइक रैली भी होगी
आगरा मोटर स्पोर्टस क्लब के हरविजय सिंह वाहया ने बताया कि कार रैली के साथ-साथ बाईक रैली का भी आयोजन किया जा रहा है। बाईक रैली 17 मार्च से 18 मार्च तक रहेगी। बाईक रैली दो श्रेणियों में होगी पहली महिलाओं और दूसरी पुरूषों की।
ये होंगे नियम
कार रैली टीएसडी (टाइम-स्पीड-डिस्टेन्स) फाॅर्मेट में होगी।
प्रतिभागियों को करीबन 350 से 400 किमी0 गाड़ी चलानी होगी।
इस कार रैली का जो रूट होता है वह गोपनीय होता है और प्रतिभागियों को उसी दिन एक किताब के रूप में दिया जाता है।
यह रूट एक एक्सपर्ट से बनवाया जा रहा है और वह आगरा से 70-80 किलोमीटर की दूरी तक रह सकता है।
इस कार रैली में भाग लेने के लिये कोई विशेष प्रकार की कार की आवश्यकता नहीं होती है और गाड़ी भी बहुत तेज नहीं चलानी होती है।
गाड़ी कच्चे व पक्के रास्तों पर चलानी होती है।

कई श्रेणी में प्रतिभागियों को बांटा
प्रतिभागियों को कई श्रेणियों में बांटा गया है, जैसे-लेडीज़ टीम, मिक्स्ड कपल्स, प्रोफेशनल्स, अमेच्योर, आगरा आदि। प्रत्येक श्रेणी में अलग-अलग विजेता होंगे। हैन्डीकेप्ट ड्राइवर्स की भी एक स्पेशल केटेगरी बनायी गयी है। उन्होंने यह बताया कि यह रैली स्वच्छ भारत को भी बढ़ावा देगी। यह रैली जीरो वेस्ट इवेंट होगा। इस रैली के माध्यम से आटोमोबाइल्स से निकले वेस्ट को कैसे निस्तारण किया जाता है उसका भी प्रचार किया जायेगा।
प्रशान्त जैन ने बताया कि इस बार इलैक्ट्रोनिक ट्रेकिंग व टाइमिंग का उपयोग इस रेली में किया जायेगा। रैली के लिये रजिस्ट्रेशन www.mscagra.com पर कराया जा सकता है। किसी को कोई रजिस्ट्रेशन के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की जानकारी करने के लिये अमित से 9897229999 पर सम्पर्क किया जा सकता है। हेमन्त जैन ने बताया कि प्रतिभागियों की ट्रेनिंग को भी होटल ‘क्लार्क शीराज़’ में आयोजित किया जायेगा जिसमें उन्हें रैली की सारी जानकारियाँ दी जायेंगी।
पर्यटन को बढ़ावा देने का उद्देश्य
रैली को आयोजित करने का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना के लिए किया जा रहा है जिसमें आगरा के अलावा चंबल, फतेहपुर सीकरी आदि स्थानों को जोड़ा गया है। इस रैली से और होटल क्लार्क शीराज के जनरल मैनेजर अतुल्य कक्कड़ इस रैली के होस्पीटेलिटी पार्टनर हैं।