आगरालीक्स….(4 December 2021 Agra News) दूरबीन विधि से कैंसर से लेकर हर्निया के आपरेशन आसान हुए हैं. एसएन के जूनियर डाक्टरों ने सीखी बारीकियां, 15 सेंटर पर हुए आपरेशन…
दूरबीन विधि से कैंसर से लेकर हर्निया के आपरेशन आसान हो गए हैं। कोरोना काल के चलते शनिवार को आनलाइन आयोजित की गई सोसायटी आफ लेप्रोस्कोपिक एंड एंडोस्कोपिक सर्जन्स आफ इंडिया सेल्सी और इंडियन हर्निया सोसायटी की 15 वीं कार्यशाला में दूरबीन विधि से आपरेशन किए गए। दो दिवसीय कार्यशला में आगरा सहित 15 सेंटर पर विशेषज्ञों ने आपरेशन किए, इसका एसएन मेडिकल कालेज में लाइव टेलीकास्ट किया गया।

एम्स, दिल्ली में डा. वीके बंसल, डा. असुरी क्रष्णा, मौलाना आजाद मेडिकल कालेज, दिल्ली में डा. पवनींद्र लाल, सर गंगा राम हास्पिटल, दिल्ली में डा. तरुण मित्तल, आगरा में सचखंड हास्पिटल, डा. सेल्सी के संस्थापक अध्यक्ष डा. एसडी मौर्या ने आपरेशन किए। एम्स के पूर्व निदेशक डा. एमसी मिश्रा ने कहा कि कोरोना को देखते हुए आनलाइन कार्यशाला आयोजित की गई है। सेल्सा के अध्यक्ष लेप्रोस्कोपिक सर्जन डा. सुनील शर्मा ने बताया कि दूरबीन विधि से आपरेशन का लाइव टेलीकास्ट एसएन मेडिकल कालेज में किया गया। दूरबीन विधि से कैंसर, पथरी, हर्निया सहित सभी तरह के आपरेशन किए जा रहे हैं। इसमें समय कम लगता है और रक्तस्राव नहीं होता है। एसएन के प्राचार्य डा. प्रशांत गुप्ता, सेल्सा के पूर्व अध्यक्ष डा. अपूर्व चतुर्वेदी, डा. जूही सिंघल, डा. शरद गुप्ता, डा. सिदृधार्थ धर, डा. अंकुर बंसल, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, डा. रवि मोहन पचौरी, सेल्सी के सचिव डा. अमित श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव डा. समीर कुमार डा. भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।