आगरालीक्स आगरा का युवक शादी कर दुल्हन को विदा कराकर ला रहा था, रास्ते से दुल्हन साथियों संग फरार।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के नवगश्ता माहेल्ला के रहने वाले दिलीप ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाली महिला ने गोपालगंज विहार की रहने वाली महिला से शादी कराने की बात कही। इसके लिए 1.20 लाख रुपये लिए, युवती का फोटो दिखाया, दिलीप के परिजन शादी करने के लिए तैयार हो गए।
मैरिज होम में हुई शादी, लौटते समय दुल्हन फरार
दिलीप अपने परिजनों के साथ बिहार के थावे पहुंच गया, यहां मंदिर परिसर स्थित मैरिज होम में दिलीप की युवती से शादी हुई। शादी के बाद गाड़ी से विदा कराकर आगरा के लिए निकले। आरोप है कि तुरकहां नगर के पास बाइक सवार युवक आए उन्होंने गाड़ी रुकवा दी। मारपीट करने लगे, इसी दौरान दुल्हन भी बाइक सवार युवकों के साथ फरार हो गई। पुलिस जांच में जुटी हुई है।