आगरालीक्स.. आगरा के प्रथम नागरिक, यानी मेयर नवीन जैन ने प्रदूषण, जगह जगह खोदाई से धूलकण की रोकथाम न होने पर मौन व्रत रखा है. स्पीड कलर लैब पर मेयर नवीन जैन मौन व्रत पर बैठे हैं।
आगरा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ रहा है, इसमें भी सूक्ष्म कण ज्यादा हैं। इसके पीछे जगह जगह सडकों की खुदाई और निर्माण कार्य है। ऐसे में मेयर नवीन जैन ने शुक्रवार सुबह 10 बजे से स्पीड कलर लैब पर मौन व्रत शुरू कर दिया है। इसमें बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए हैं।
चार घंटे का मौन व्रत
मेयर नवीन जैन अपने समर्थकों के साथ सुबह 10 बजे मौन व्रत पर बैठ गए, मौन व्रत दोपहर दो बजे चलेगा। इस तरह वे चार घंटे मौन व्रत पर रहेंगे। इसके बाद अभियान के तहत अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
