आगरालीक्स ..आगरा के विधायक योगेंद्र उपाध्याय को भाजपा विधानमंडल का मुख्य सचेतन बनाया गया है, जाने क्या होता है मुख्य सचेतन, पार्टियों में विधायकों की उथल पुथल पर कैसे रखते हैं नजर।
आगरा के दक्षिण विधानसभा से भाजपा के विधायक योगेंद्र उपाध्याय को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानमंडल का मुख्य सचेतक बनाया है। दरअसल, राजनैतिक दलों में विधायकों की उथल पुथल का दौर थम नहीं रहा है। चुनाव के बाद सरकार के गठन को लेकर विधायकों की खरीद फरोख्त के आरोप लगने के साथ ही जिस पार्टी से विधायक बने उसके खिलाफ ही विधायक कार्य कर रहे हैं। ऐसे में राजनैतिक दलों द्वारा सचेतक बनाए जाते हैं, इनका काम अपनी पार्टी में अनुशासन बनाए रखने। साथ ही ऐसे मुददों को उठाना जो आम लोगों से जुडे हुए हैं, जिससे सत्ता और विपक्ष में रहते हुए पार्टी आम लोगों के बीच में अच्छी छवि बना सके।
सचेतक के बाद बनाने लगे मुख्य सचेतक
राजनैतिक दलों में सचेतक विधायकों को अनुशासनहीनता के आरोप लगाकर बाहर कर सकता है, इस तरह के मामले बढने के बाद यहां भी राजनीति होने लगी, इसके बाद एक नहीं कई सचेतक बनाए जाने लगे। इन सचेतक में से एक मुख्य सचेतक भी नियुक्ति किया जा रहा है जो इन पर भी नजर रख सके। यह किसी भी पार्टी का अहम पद होता है।
बसपा में सचेतक को मिली पूरी पावर
बसपा ने सचेतक को पूरी पावर दी, सचेतक किसी को भी पार्टी से निकालने की संस्तुति और किसी को भी पार्टी में रखने की सिफारिश कर सकता है। इसके बाद टिकट देने में भी सचेतक की भूमिका अहम हो गई, मगर पिछले कुछ सालों से उत्तर प्रदेश की राजनीति में सचेतक की पावर कम हुई है।