आगरालीक्स(19th September 2021 Agra News)… आगरा से हटाए गए एडीएम फाइनेंस और एडीएम ई. यूपी में 28 पीसीएस अफसरों तबादला.
यूपी में 28 पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर
योगी सरकार ने शनिवार देर रात 28 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें कई जिलों के एडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट शामिल हैं। चुनाव के कारण इन अफसरों का तबादला किया गया है।

आगरा से इन अफसरों का तबादला
आगरा में तैनात एडीएम फाइनेंस योेगेंद्र कुमार का तबादला इसी पद पर गाजियाबाद के लिए किया गया है। इसके अलाव एडीएम ई निधि श्रीवास्तव का कैडर आईएएस हो गया है। इसके बाद उनका भी तबादला कर दिया है। उन्हें अपर निदेशक प्रशासन मंडी लखनऊ बनाया गया है। इसके अलावा आगरा के नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार यादव का तबादला अपर नगर आयुक्त गाजियाबाद बने।
ये होंगे आगरा के नए अधिकारी
पीसीएस अंजनी कुमार सिंह को आगरा का नया सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वह अब तक अलीगढ़ में एसडीएम पद पर तैनात थे। इसके अलावा गाजियाबाद के एडीएम फाइनेंस यशवर्धन श्रीवास्तव आगरा के एडीएम फाइनेंस होंगे। एडीएम प्रशासन आगरा अजय कुमार सिंह को बनाया गया है। वह अब तक वाराणसी में अपर आयुक्त के पद पर थे।