आगरालीक्स.. आगरा का नन्हा डांस निखिल सोनी टीवी के सुपर डांसर पार्ट थ्री में दिखाई देगा, 29 दिसंबर से शुरू हुए सुपर डांसर पार्ट थ्री में आगरा के निखिल की डांस की प्रस्तुति को जज शिल्पा शेट्टी, अनुराग और गीता ने सराया। निखिल ने अपनी प्रस्तुति से शो के जजों का दिल जीत लिया और जज शिल्पा शेट्टी ने निखिल को ‘सुपर डांसर चैप्टर 3’ के रणवीर कपूर नाम दिया है।
29 दिसंबर से सोनी टीवी पर सुपर डांसर थ्री शुरू हुआ है, यह शनिवार और रविवार को दिखाया जाएगा। इसके लिए देश भर में आडीशन हुए। दिल्ली में हुए आडीशन में आगरा के निखिल बघेल को लेकर उसके पिता पहुंचे, निखिल की प्रस्तुति को जजों ने सराहा और सुपर डांसर थ्री के लिए निखिल बघेल का चयन कर लिया गया।
पहले कर दिया था मना
निखिल बघेल के पिता पहलवान है, निखिल का लक्ष्य सुपर डांसर में धमाकेदार प्रस्तुति देना था लेकिन निखिल के माता पिता ने इन्कार कर दिया। निखिल के बार बार कहने के बाद उसके पिता दिल्ली आडीशन में निखिल को लेकर गए।