आगरालीक्स आगरा में आवारा पशुओं से एक्सीडेंट और खेत में फसल का नुकसान करने के बाद अलग तरह का विरोध हो रहा है, सरकारी स्कूल में आवारा पशुओं को बंद कर दिया गया। इससे गाय सहित आवारा पशुओं की हालत बिगड गई, भूख और प्यास से आवारा पशुओं की मौत की खबरें भी लगातार आ रही हैं।
आगरा में रविवार को थाना एत्मादपुर के बरहन के एक गांव में गायों को प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों ने बंद कर दिया, ग्रामीण का कहना है कि गाय और आवारा जानवर फसल को नुकसान कर रहे हैं, इनकी रोकथाम और आवारा पशुओं को खेतों से अलग रखने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। इससे आक्रोश है, आवारा पशुओं से हो रहे नुकसान के बाद ग्रामीणों ने स्कूल में गाय सहित आवारा पशुओं को बंद कर दिया। इसी तरह से खेरागढ क्षेत्र के गांव में भी ग्रामीणों ने गाय और आवारा पशुओं को स्कूल में बंद कर दिया।
आगरा और अलीगढ मंडल में स्कूल में बंद कर रहे आवारा जानवार
आगरा और अलीगढ मंडल में ग्रामीण अलग तरह का विरोध कर रहे हैं, गाय और आवारा पशुओं को सरकारी स्कूल में बंद कर रहे हैं। बडी संख्या में आवारा पशुओं को स्कूलों में बंद कर दिया है। स्कूलों में इस समय छुटटी चल रही है, सर्दी और भूख प्यास से स्कूल में बंद गाय सहित आवारा पशुओं की हालत बिगड रही है।