Monday , 24 February 2025
Home बिगलीक्स Agra’s Woman constable Instagram Followers double after Line Haazir #agranews
बिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra’s Woman constable Instagram Followers double after Line Haazir #agranews

आगरालीक्स (.Agra News 28th August).आगरा की कांस्टेबल इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करने के बाद हुई पॉपुलर, इंस्टाग्राम पर दो गुने हुए फालोअर्स, 76 वीडियो अपलोड।

आगरा के एमएम गेट थाने में तैनात महिला कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करती हैं, उन्होंने रिवाल्वर के साथ अपना वीडियो अपलोड किया। वीडियो में वह कह रहीं हैं कि हरियाणा और पंजाब तो बेकार ही बदनाम है, रंगबाजी क्या होती है आओ हम तुम्हें बताते हैं, यूपी में तो पांच पांच साल के लौंडे कटटा चलाते हैं। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लाइन हाजिर कर दिया गया। मगर, इस वीडियो के बाद कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा के इंस्टाग्राम पर फालोअर्स दोगुने हो गए हैं।

3700 से आठ हजार के करीब हुए फालोअर्स
प्रियंका मिश्रा के इंस्टाग्राम पर 3700 फालोअर्स थे, उस समय यह वीडियो वायरल हुआ और लाइन हाजिर कर दिया गया। अब इंस्टाग्राम पर प्रियंका मिश्रा के करीब आठ हजार फालोअर्स हैं लेकिन उन्होंने वीडियो अपलोड करना बंद कर दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अप्रैल से अगस्त तक 76 वीडियो अपलोड किए हैं।

2020 में पुलिस भर्ती
प्रियंका मिश्रा कानपुर की रहने वाली हैं, साल 2020 में पुलिस कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुई। झांसी में उनकी ट्रेनिंग हुई और जून में आगरा के थाना एमएम गेट में तैनाती मिल गई।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Video : UP will be One trillion economy state says CM Yogi in Unicorn conclave in Agra #Agra

आगरालीक्स ..वीडियो …Agra News : आगरा में स्टार्टअप यूनिकॉर्न कान्क्लेव में सीएम...

कुंभ 2025बिगलीक्स

Pragraj News : Huge crowd of devotees & Jam last week end of Mahakumbh#Pragraj

प्रयागराजलीक्स…Pragraj News : महाकुंभ के आखिरी वीकएंड पर भीषण जाम, संगम के...

बिगलीक्स

Agra News : Three send to jail for comment on girl student going to home from college#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में कॉलेज से घर जा रहीं तीन...

बिगलीक्स

Agra News : CM Yogi today address Unicorn companies conclave griffin retreat, Full Detail#Agra

आगरालीक्स .. Agra News : आगरा में आज सीएम योगी आदित्यनाथ दो...

error: Content is protected !!