Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agrasen Jayanti: Mehndi applied on the hands of Queen Madhavi and Maharaja Agrasen…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agrasen Jayanti: Mehndi applied on the hands of Queen Madhavi and Maharaja Agrasen…#agranews

231

आगरालीक्स…आगरा में रानी माधवी व महाराजा अग्रसेन के हाथों में रची मेहंदी. सोलह श्रंगार कर मेहंदी उत्सव महिलाओं ने लिया भाग

रानी माधवी (ऊषा अग्रवाल) व महाराजा अग्रसेन के स्वरूप सतीशचंद्र के हाथों में मेहंदी रचने के साथ ही महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव का शुभारम्भ हो गया। अग्र बंधु समन्वय समिति की सदस्याओं ने मंगल गीत गाए और उत्सवी गीतों पर नृत्य कर मेहंदी उत्सव मनाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर व गणेश वंदना के साथ किया गया। इसके उपरान्त सभी सदस्याओं ने अपने हाथों में मेहंदी रचाई।

    कार्यक्रम का आयोजन कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आज उत्साह और उमंग का माहौल था। सोलह श्रंगार कर महिलाएं मेहंदी उत्सव में भाग लेने पहुंची। महाराजा अग्रसेन व महारानी के परिवारीजनों में बहू नीतू, बेटे दीपक अग्रवाल, बेटी आरती व पूजा ने कहा कि परिवार का सौभाग्य है तो हमारे माता पिता को महाराजा अग्रसेन व रानी माधवी बनने का मौका मिला। घर का हर सदस्य उत्साहित है और तैयारियों में जुटा है। गणेश स्तुति के बाद मंगल गीतों के साथ मेहंदी के गीतों पर नृत्य कर खूब झूमी महिलाएं। महिला इकाई की संरक्षक मधुबाला अग्रवाल ने सभी सदस्याओं का स्वागत माथे पर चंदन लगाकर किया। संचालन राधिका व नूतन अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से महिला इकाई की अध्यक्ष रजनी अग्रवाल, महामंत्री आशा अग्रवाल, बेबी, शिखा, रश्मि, मीनू, सीमा, यशिका, अर्चना, काजल, अल्पना, राची, बॉबी, काजल, कंचन, पारुल, रिषा आदि उपस्तित थीं।

    प्रातः निकली आमंत्रण यात्रा
    13 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे अग्रबंधु समन्वय समिति के सदस्यों द्वारा बल्केश्वर महादेव मंदिर से आमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी। बल्केश्वर व कमला क्षेत्र में आमंत्रण यात्रा ने भ्रमण कर लोगों को महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के लिए आमंत्रित जाएगा।

    Written by
    Agraleaks Team

    AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

    Related Articles

    टॉप न्यूज़

    Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

    आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

    टॉप न्यूज़

    Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

    आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

    आगरा

    Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

    आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

    आगरा

    Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

    आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

    error: Content is protected !!