
पहाड़गंज इलाके में स्थित प्रेजीडेंसी होटल में आ गई। यहां उन्होंने होटल के कमरे में हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले डॉ प्रिया ने फेसबुक पर मौत के लिए अपने पति डॉ कमल को जिम्मेदार ठहराया है।
रामबाबू वर्मा के मुताबिक प्रिया शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे घर से निकल गई। उसके लापता होने पर ससुर महेश वेदी ने नई दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी थाने में सूचना दी। वे उसको तलाश रहे थे। दोपहर को प्रिया ने पिता को दोपहर करीब 12:3 बजे फोन कर कहा कि उसे काफी टार्चर किया जा रहा है। आप जल्दी आ जाओ। इसके बाद वह रविवार रात को दिल्ली पहुंच गए। प्रिया के मोबाइल फोन की लोकेशन पहाडग़ंज आ रही थी। तब पुलिस तलाश करते हुए उस होटल में पहुंची। जहां वह ठहरी थी। बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो प्रिया बाथरूम में अचेत पड़ी थी। वह दम तोड़ चुकी थी। जानकारी के मुताबिक उसने विषाक्त इंजेक्शन लगाकर खुदकुशी की।
Leave a comment