नईदिल्लीलीक्स… एयर इंडिया ने 78 से ज्यादा विमानों की उड़ानें रद्द की। सिक लीव पर गए सीनियर क्रू मेंबर।
अचानक बीमार होने का हवाला दे छुट्टी पर
एयर इंडिया से सफर करने वालों के लिए यह जरूरी खबर कि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के 78 से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विमान की उड़ान रद्द कर दी गई है। इसका कारण यह है कि उसके क्रू मेंबर अचानक बीमार होने की सूचना देकर छुट्टी पर चले गए हैं।
कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ाने प्रभावित
एक रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि उसने केबिन क्रू मेंबरों की कमी के कारण कुछ उड़ानें रद्द कर दी हैं, क्योंकि उनके बीमार होने की सूचना है।
छुट्टी पर जाने का कारण यह माना जा रहा है
बताया जा रहा है कि कर्मचारी एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस में विलय के विरोध में छुट्टी पर गए हैं, उनका मानना है कि ऐसा होने पर छंटनी और नौकरी पर संकट आ सकता है।