नईदिल्लीलीक्स…एस्ट्राजेनेका की कोविड वैक्सीन को लेकर जारी चिंता के बीच कंपनी का बड़ा ऐलान। दुनियाभर से अपने टीके वापस लेगी।
यूरोप में वैक्सजेवरिया नाम से लगते हैं टीके
एस्ट्राजेनेका कंपनी ने कहा है कि पहले वह यूरोप से वो अपनी वैक्सीन वापस लेगी, बता दें यूरोप में एस्ट्राजेनेका की कोविड वैक्सीन वैक्सजेवरिया नाम से दी जा रही है।
भारत में कोविशील्ड के नाम से लगे थे टीके
भारत में इसे कोविशील्ड के नाम से जाना जाता है, एस्ट्राजेनेका ने वैक्सीन वापसी की बात ऐसे समय में कही है जब हाल के दिनों में इसको लेकर बवाल मचा है। वैक्सीन से खून में थक्का जमने की संभावना जताई गई है।