आगरालीक्स.. आगरा में हवा में प्रदूषण बढता जा रहा है, एक्यूआई 283 दर्ज किया गया, आगरा देश के प्रदूषित शहरों में 9 वें और प्रदेश में 6 वें स्थान पर रहा।
आगरा में सोमवार यानी 12 अक्टूबर को क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 283 रहा। इसमें भी संजय प्लेस और पुरानी मंडी में सबसे ज्यादा एक्यूआई रिकार्ड किया गया। हवा में घुली कार्बन मोनोआक्साइड की अधिकतम मात्रा मानक चार माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से 22 गुना रही। अति सूक्ष्म कणों की अधिकतम मात्रा मानक 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से पांच गुना से अधिक रही।
एक्यूआई का मानक
एक्यूआइ 0-50 तक अच्छी
51-100 तक संतोषजनक
101-200 तक मध्यम
201-300 तक खराब