आगरालीक्स.. आगरा के एयरफोर्स स्टेशन से चार विमानों ने उडान भरी, इन विमानों ने पीओके में बमबारी से पहले हवा में उडते मिराज 2000 में ईंधन भरा, इसके बाद एयर स्ट्राइक की गई।
मंगलवार सुबह 3 बजे पीओके बालाकोट में मिराज 2000 के 12 विमान ने बमबारी की और आतंकी कैंपों को तबाह कर दिया। मिराज 2000 विमान में भारत पाक सीमा पर हवा से हवा में ईंधन भरा गया, जिससे देर तक बमबारी की जा सके। मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि आगरा के एयरफोर्स स्टेशन से हवा से हवा में ईंधन भरने वाले प्लेन ने उडान भरी। आगरा के एयरफोर्स बेस में आइएल-78 है, यह हवा से हवा में ईंधन भरने के काम आता है।
लोगों ने सुनी विमानों की तेज आवाज
आगरा के एयरफोर्स स्टेशन के पास के क्षेत्र में मंगलवार तडके विमानों की आवाजाई की आवाज सुनी गई, अर्जुन नगर, शहीद नगर, केदारनगर, शाहगंज के क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सुबह विमानों की तेज आवाज से आंख खुल गई, विमानों ने एक के बाद एक उड़ान भरी है।
आईएल 78 में हवा से हवा में भरा जाता है ईंधन
हवा से हवा में किसी विमान को ईंधन देना आसान नहीं होता है। आइएल-78 की रफ्तार के बराबर फाइटर प्लेन चलता है। यह विमान के आसपास चक्कर लगाने लगता है। तेल वाहक विमान से एक नोजल फाइटर प्लेन की तरफ बढ़ती है। नोजल कुछ ही मिनट में टैंक को फुल कर देती है।